
Rajsthan Kand: राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट के राहुवास थाना इलाके में चार साल की एक मासूम बच्ची से पुलिस इंस्पेक्टर ने रेप किया। इस मामले में अब बिहार से बीजेपी प्रवक्ता अनामिका सिंह ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस मामले कांग्रेस के राहुला गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को भी आड़े हाथों लिया है।
Rajsthan Kand: ‘प्रदेश में नहीं कानून व्यवस्था का डर’
अनामिका ने कहा प्रदेश का मुखिया असंवेदनशील है, तुष्टीकरण में व्यस्त है। इसलिए रक्षक भी भक्षक बन जाता है क्योंकि उसे प्रदेश में कानून व्यवस्था का डर नहीं है। वो खुद इंस्पेक्टर है लेकिन उसे डर नहीं है। शर्म की बात है कि जब बच्ची के पिता एफआईआर कराने गए तो उन्हें भगा दिया जाता है।
Rajsthan Kand: ‘मणिपुर पर विलाप करने वाली प्रियंका नहीं करती एक भी ट्वीट’
उन्होंने कहा, आश्चर्य की बात है, महिलाएं लड़ेंगी…महिलाएं जीतेंगी…का नारा बुलंद करने वाली, मणिपुर की घटना पर 24 घंटे विलाप करने वाली, बीजेपी शासित प्रदेश में छोटी सी घटना पर तिल का ताड़ बना देने वाली प्रियंका गांधी कहीं जाने की चेष्टा नहीं करतीं। एक ट्वीट करने की चेष्टा भी नहीं करतीं।
Rajsthan Kand: तुष्टिकरण की भेंट चढ़ी मोहब्बत की दुकान
उन्होंने तंज कसा कि मोहब्बत की दुकान जो प्रियंका गांधी और उनके भाई राहुल गांधी चलाते हैं वो भी तुष्टिकरण की भेंट चढ़ गई है। उनका मकसद है कि उन्हें अपने राज्यों में आंखें बंद कर लेनी है और दूसरे के राज्यों में तिल का ताड़ बनाना है।
Rajsthan Kand: ‘इंडी गठबंधन की पार्टियों का लक्ष्य महिलाओं का अपमान करना’
अनामिका ने पूछा, इंडी गठबंधन की कोई पार्टी इसके खिलाफ मुखर होकर क्यों नहीं बोलती। वो इसलिए नहीं बोलती, क्योंकि उनका एक मात्र लक्ष्य महिलाओं का अपमान करना रह गया है। महिलाओं के लिए ये कुत्सित विचार दिमाग में हैं कि महिलाओं के सम्मान के लिए आगे नहीं आना है। महिलाओं के वोटों को घटाने की बात करनी है। महिलाओं का अपमान ही करना है।
Rajsthan Kand: ‘भारत के टुकड़े करने की बात कहने वाले के मन में नहीं संवेदना’
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बोलीं, जो व्यक्ति भारत के टुकड़े करने की बात करता हो, जो कहता हो खालिस्तान की बात जायज है, उस व्यक्ति के मन में बच्ची के लिए संवेदना नहीं तो यह आश्चर्य का विषय नहीं है। मोहब्बत की दुकान खोलने वालों अपनी थोड़ी मोहब्बत राजस्थान की उस बच्ची के लिए भी बचा लो। उसको भी थोड़ी सी मोहब्बत बांट दो तो शायद मानवता शर्मसार होने से बच जाए मानवता कलंकित होने से बच जाए।
रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री नीतीश ने दी मौलाना अबुल कलाम आजाद को श्रद्धांजलि