Rajasthan

Rajasthan: चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाया सेंट्रल वॉर रूम, शशिकांत सेंथिल को सौंपी जिम्मेदारी

राजस्थान में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सियासत का पारा हाई हो गया है। चुनाव जीतकर पावर में आने के लिए सत्ताधारी कांग्रेस और बीजेपी जी तोड़ मेहनत कर रही हैं। इस वक्त कांग्रेस राजस्थान की सत्ता में वापसी करके राजगद्दी पर बैठने के लिए हर कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सेंट्रल वॉर रूम का गठन किया।

क्या है सेंट्रल वॉर रूम?

यह वॉर रूम कांग्रेस हाईकमान और प्रदेश नेतृत्व की ओर से लिए गए निर्णयों की मॉनिटरिंग करेगा। बता दें कि चुनाव के दौरान पार्टी की ओर से कई तरह की रणनीतियां बनाई जाएंगी। अलग अलग पदाधिकारियों को अलग अलग टास्क दिए जाएंगे। उन टास्क का फॉलोअप और ग्राउंड रिपोर्ट पार्टी हाईकमान तक भेजने की जिम्मेदारी कांग्रेस वॉर रूम में तैनात पदाधिकारियों की होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्देश पर AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस वॉर रूम में चेयरमैन और कॉ-चेयरमैन की नियुक्तियां की है।

शशिकांत सेंथिल को सौंपी जिम्मेदारी

कांग्रेस ने सेंट्रल वॉर रूम की जिम्मेदारी शशिकांत सेंथिल को सौंपी गई है। बता दें कि शशिकांत सेंथिल वर्ष 2009 बैच के आईएएस रहे हैं। कुछ साल बाद आईएएस की नौकरी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। अब देखना ये होगा कि क्या सेंट्रल वॉर रूम चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए अहम भूमिका निभाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल कांग्रेस ने कर्नाटक में बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया था और इस चुनाव में कांग्रेस ने सेंट्रल वॉर रूम बनाया था। ऐसे में देखना ये होगा कि क्या राजस्थान चुनाव के लिए भी सेंट्रल वॉर रूम मील का पत्थर साबित होगा। ये तो चुनाव का परिणाम ही बताएगा।

Related Articles

Back to top button