Chhattisgarhक्राइमबड़ी ख़बर

ITBP कैंप में सिपाही ने SI को मारी गोली, मौके पर ही हुई मौत

Raipur Firing : रायपुर के आईटीबीपी कैंप में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां तैनात एक सिपाही ने अपने ही वरिष्ठ अधिकारी एएसआई को गोली मार दी जिससे एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस की 38वीं बटालियन के कैंप में एक कांस्टेबल ने आपसी विवाद में एक एएसआई को गोली मार दी। इस फायरिंग में एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी कांस्टेबल सरोज कुमार बिहार का रहने वाला है।

एएसआई की मौके पर ही मौत

रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने बताया कि यह घटना आईटीबीपी की 38वीं बटालियन के शिविर में हुई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कांस्टेबल सरोज कुमार ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया पर गोली चला दी जिससे एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई।

जांच शुरू कर दी गई है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। एसपी ने कहा कि देवेंद्र सिंह दहिया और सरोज कुमार के बीच कुछ विवाद हुआ था जिसके बाद सरोज कुमार ने एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया पर गोली चला दी। पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button