
Rahul Gandhi : मध्यप्रदेश में सेना के दो जवानों के साथ हिंसा हुई और उनकी महिला साथी के साथ हुई। इसी को लेकर राहुल गांधी ने भाजपा शासित राज्यों की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया है। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार का नकारात्मक रवैया अत्यंत चिंताजनक है। अपराधियों की ये निर्भीकता प्रशासन की पूर्ण नाकामी का परिणाम है। जिम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे!
राहुल गांधी ने पत्र लिखा कि भाजपा शासित राज्यों की कानून व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन है और महिलाओं के खिलाफ दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराधों पर भाजपा सरकार का नकारात्मक रवैया अत्यंत चिंताजनक है. अपराधियों की ये निर्भीकता प्रशासन की पूर्ण नाकामी का परिणाम है और इस कारण देश में पनपता असुरक्षित वातावरण भारत की बेटियों की स्वतंत्रता,
‘समाज और सरकार…’
राहुल गांधी ने लिखा कि उनकी आकांक्षाओं पर बंदिश है. समाज और सरकार दोनों शर्मिंदा हों और गंभीरता से विचार करें. देश की आधी आबादी की रक्षा की जिम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे!”जिसके बाद विपक्ष निशाना साध रहा है। “मध्य प्रदेश में सेना के दो जवानों के साथ हिंसा और उनकी महिला साथी के साथ दुष्कर्म पूरे समाज को शर्मसार करने के लिए काफी है.”
haryana elections : कांग्रेस ने चौथी लिस्ट की जारी, 5 उम्मीदवारों के नाम
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप