Punjabक्राइमराज्य

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 26वें दिन पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 571 स्थानों पर छापेमारी, 193 गिरफ्तार

Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 26वें दिन, पंजाब पुलिस ने रविवार को पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े चिन्हित एवं मैप किए गए स्थानों पर 571 छापे मारे.

जानकारी के अनुसार, ‘गैंगस्ट्ररां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान की शुरुआत पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को की गई थी. सभी जिलों की पुलिस टीमों ने एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ), पंजाब के साथ समन्वय में पूरे राज्य में विशेष अभियान चलाए हैं.

कब्जे से तीन हथियार बरामद

26 वे दिन पुलिस टीमों ने 193 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से तीन हथियार बरामद किए. इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 9,437 हो गई है.

इसके अलावा, 66 व्यक्तियों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई, जबकि 108 व्यक्तियों का सत्यापन कर पूछताछ के बाद उन्हें रिहा किया गया. अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने नौ उद्घोषित अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया है. लोग वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी गुमनाम रूप से एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े सुझाव साझा कर सकते हैं.

20.7 किलो हेरोइन जब्त

इसी बीच, पुलिस टीमों ने ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के तहत 351वें दिन भी नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी. रविवार को 44 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 20.7 किलोग्राम हेरोइन, 210 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 2.28 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई. इसके साथ ही कुल गिरफ्तार ड्रग तस्करों की संख्या 351 दिनों में 49,674 तक पहुंच गई है. नशामुक्ति के तहत, आज पंजाब पुलिस ने 19 व्यक्तियों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया.

ये भी पढ़ें – अभी और सस्ता हो सकता है सोना-चांदी, इस हफ्ते भी Gold-Silver की कीमतों में गिरावट जारी रहने के संकेत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button