Punjab

पंजाब में फल और सब्जियों के क्षेत्र में अपार संभावनाएं, सफल फूड प्रोसेसिंग किसानों के मुनाफे को बढ़ाएगी- सीएम मान

Progressive Punjab Investors Summit 2026 : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन को निवेशकों और उद्योग जगत के नामी उद्यमियों से भरपूर समर्थन मिल रहा है, जो इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि पंजाब तेजी से निवेश और आर्थिक विकास के लिए पसंदीदा स्थान के रूप में उभर रहा है।

प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “निवेशक सम्मेलन को निवेशकों की ओर से जबरदस्त उत्साह मिल रहा है, जो पंजाब की प्रगति का प्रमाण है।

किसानों और युवाओं के लिए अधिक अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ऐसा विकास मॉडल बनाने पर केंद्रित है, जो राज्य के मजबूत कृषि आधार को औद्योगिक विकास के साथ जोड़ता है, जिससे किसानों और युवाओं के लिए अधिक अवसर सुनिश्चित होते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हमारा उद्देश्य पंजाब की कृषि शक्ति को उद्योग के साथ जोड़ना है ताकि किसानों और पंजाब के युवाओं के लिए नए अवसर पैदा किए जा सकें।

फूड प्रोसेसिंग हो जाती है सफल

कृषि और सहायक क्षेत्रों की संभावनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब में फल और सब्जियों के क्षेत्र में अपार संभावनाएँ हैं। यदि यहां फूड प्रोसेसिंग सफल हो जाती है, तो यह हमारे किसानों के मुनाफे में काफी वृद्धि करेगी।”
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब नए आर्थिक मार्ग की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है, जो अपनी कृषि उत्पादकता को वैश्विक बाजारों और आधुनिक उद्योगों के साथ जोड़ता है।

पहले सरकारें मांगती थीं उद्योग से हिस्सा

पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों ने निवेशकों के बीच अविश्वास का माहौल पैदा किया था। मुख्यमंत्री ने कहा, “पहले सरकारें उद्योग से हिस्सा मांगती थीं, लेकिन ‘आप’ सरकार उद्यमियों के लिए पारदर्शी और अनुकूल वातावरण प्रदान कर रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि पंजाब सरकार राज्य में निवेश के अनुकूल व्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि उद्योग, किसान और युवा इसका लाभ उठा सकें।

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनावों का ऐलान, 4 मई को आएगा रिजल्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button