Independence Day 2026 : स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश का नाम रोशन करने वाली 27 प्रतिष्ठित हस्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उल्लेखनीय योगदान और समर्पित सेवाओं के सम्मानस्वरूप ‘पंजाब सरकार प्रमाण-पत्र-2026’ से विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली इन हस्तियों में बहादुरी के लिए जगदेव सिंह, समाज सेवा के क्षेत्र में इंद्रजीत सिंह, सुरिंदर जगत, सुनीता कपूर, सुखदीप सिंह ढिल्लों, अवतार सिंह मान, डॉ. उपिंदर सिंह घई, जसवीर सिंह, जतिंदर सिंह, विनोद कुमार, अवतार सिंह, प्रदीप कुमार और निर्मल सिंह शामिल हैं।
लेखनी के माध्यम से विशिष्ट पहचान
साहित्य के क्षेत्र में अपनी लेखनी के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाने वाले कहानीकार मेहर मलिक और बेअंत सिंह बाजवा, लेखक संजीव सैनी, बाज सिंह और प्रेमलता, जबकि कवि एवं लेखक डॉ. मोहम्मद अय्यूब खान को भी इस सम्मान से नवाजा जाएगा।
प्रमाण-पत्र-2026’ से किया जाएगा सम्मानित
इसके अलावा, कला के क्षेत्र में सतवीर कौर तथा कला एवं हैंड एम्ब्रॉयडरी क्राफ्ट के लिए परमजीत कौर कपूर चिकित्सा एवं व्यवसाय विशेषज्ञता के क्षेत्र में डॉ. परमिंदर सिंह, कमलजीत सिंह, कांता और अशोक कुमार तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई मिसालें कायम करने के लिए तलविंदर सिंह और सुखराज भुल्लर को भी ‘पंजाब सरकार प्रमाण-पत्र-2026’ से सम्मानित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- बुड्ढे नाले की जल्द होगी सफाई, सीएम मान ने लुधियाना के हैबोवाल में कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट की रखी आधारशिला
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








