Punjab Elections 2022: पंजाब सरकार में मंत्री रहे जोगिंदर सिंह मान AAP में हुए शामिल

Twitter/AAMAADMIPARTY आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ जोगिंदर सिंह मान
पंजाब विधानसभा चुनावों से ठीक पहले उत्तर प्रदेश की ही तरह दल-बदल का सिलसिला शुरू हो गया है। पंजाब सरकार में मंत्री रहे पूर्व कांग्रेस नेता जोगिंदर सिंह मान ने आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया है।
आप में शामिल होने से पहले जोगिंदर मान ने कांग्रेस पार्टी और पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज़ कॉरपोरेशन से इस्तीफा दिया था।
लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी में रहे जोगिंदर मान ने इस्तीफे से पहले काफी भावनात्मक पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने पोस्ट मेट्रिक स्कॉलरशिप स्कैम का भी जिक्र किया था। मान फगवाड़ा से तीन बार विधायक रह चुके हैं।