Punjabबड़ी ख़बर

Punjab : भगवंत मान सरकार महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह का अपराध बर्दाश्त नहीं करेगी : चेयरपर्सन राज लाली गिल

Punjab : मीडिया में प्रकाशित हो रही खबर का पंजाब महिला आयोग ने संज्ञान लिया। जिसमें डाक विभाग में काम करने वाली 20 वर्षीय लड़की के बारे में बताया गया कि वह रोज़ की तरह घर नहीं आई तो उसके परिवार ने काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अगले दिन वह लड़की दिल्ली के पास के एक इलाके में पुलिस को बेसुध हालत में मिली। बाद में पुलिस की मदद से परिवार उसे जालंधर में अपने घर ले आया। इस घटना के दौरान युवती के साथ दुष्कर्म हुआ।

पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज गिल ने संज्ञान लिया और पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई करने का नोटिस जारी किया। चेयरपर्सन राज लाली गिल ने पीड़ित लड़की के परिवार से बात की और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिया। पंजाब राज्य महिला आयोग द्वारा नोटिस जारी करने के बाद जालंधर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और इस मामले में आरोपी बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

श्रीमती गिल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में किसी भी महिला के खिलाफ अपराध को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मान सरकार हर महिला को उसका उचित सम्मान देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

पैरालंपिक खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी, दी बधाई, बढ़ाया हौसला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button