बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

PT Usha को मिली भारतीय ओलंपिक संघ की कमान, चुनी गई निर्विरोध अध्यक्ष

भारत की महान एथलीट पीटी ऊषा, जिन्हें हम उड़नपरी के नाम से भी जानते है। उन्हें अब बड़ी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें पीटी ऊषा को भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) का अध्यक्ष बनना तय है। वहीं उन्हें निर्विरोध चुना जा सकता है। ये महज औपचारिक ऐलान शेष है क्योंकि 10 दिसंबर को होने वाले चुनावों के लिए वो अकेली उम्मीदवार बनी है। रविवार को नामांकन का आखिरी दिन था और पीटी उषा के अलावा किसी ने दावेदारी पेश नहीं की। जिसके साथ ही यह अब तय माना जाता है कि वो ही अगली IOA अध्यक्ष होने वाली है।

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने दी बधाई

वैसे तो हर कोई पीटी ऊषा के बारे में कुछ न कुछ तो सुना ही होगा। लेकिन हम बता दें पीटी ऊषा का नाम एशियाई खेलों में चार स्वर्ण और सात रजत पदक हैं। वह वर्ष 1982, 1986, 1990 और 1994 एशियाई खेलों में पदक जीती थीं। इसके अलावा उनके नाम एशियाई चैंपियनशिप में 14 स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक हैं। 58 साल की पीटी ऊषा 1984 ओलंपिक में 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में चौथे स्थान पर रही थीं। इसके साथ ही उनके अध्यक्ष के तौर पर चुने जाने पर केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने भी बधाई दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, महान गोल्डन गर्ल पीटी ऊषा को भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर बधाई। मैं अपने देश के सभी खेल नायकों को प्रतिष्ठित IOA के पदाधिकारी बनने पर बधाई देता हूं! देश को उन पर गर्व है!’

Related Articles

Back to top button