Other Statesबड़ी ख़बरराजनीति

‘मैं PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती देती हूं कि…’, महाराष्ट्र में बीजेपी पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi : महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में जुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “पिछले 10 सालों में पीएम मोदी के राज में, भाजपा के राज में और यहां 2.5 साल से जो सरकार रही है उसके राज में सच्चाई की अहमियत क्या रह गई?… मंचों पर बड़े-बड़े नेता कुछ भी कह देते हैं… आज मुझे ताज्जुब होता है कि इसी महाराष्ट्र में जिस पर हमें गौरव है, छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान हो रहा है… वही नेता जो मंच पर खड़े होते हैं और उनका(छत्रपति शिवाजी महाराज) नाम लेते हैं पर उनका सम्मान नहीं करते… संसद के बाहर जो उनकी(छत्रपति शिवाजी महाराज) प्रतिमा बनाई गई वो हटा दी और जो सिंधुदुर्ग में प्रतिमा बनाई वो तो ढह गई… फिर नाम लेने का फायदा क्या है?…

प्रियंका गांधी ने कहा बाला साहेब ठाकरे जी का नाम सुन लीजिए… हां हमारी राजनीतिक सोच अलग थी लेकिन न बाला साहेब ठाकरे और ना ही कांग्रेस पार्टी का कोई भी नेता शिवाजी महाराज का अपमान बर्दाश्त करेगा।”

https://twitter.com/AHindinews/status/1857713623235432508

प्रियंका गांधी ने दी पीएम मोदी को चुनौती

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा मैं नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी को चुनौती देती हूं कि मंच पर खड़े होकर कह दें कि वो…जातिगत जनगणना करवाएंगे, आरक्षण पर 50% की सीमा को हटा देंगे।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा BJP सरकार आपके साथ भेदभाव करती है। इस सरकार ने करीब 10 लाख करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से दूसरे प्रदेशों में भेज दिए। वेदांता-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर प्लांट, टाटा एयरबस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, ड्रग पार्क समेत कई प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से गुजरात भेज दिए गए। लाखों नौकरियां ख़त्म हो गईं। महाराष्ट्र को कमजोर किया गया, लेकिन नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हम प्रदेश को मजबूत कर रहे हैं। यही नहीं, खुद नरेंद्र मोदी भी चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले विदेश चले गए।

‘देश में महंगाई है, महाराष्ट्र का किसान तड़प रहा है’

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा नरेंद्र मोदी मंच से आकर कहते हैं, वो सरकार और थी, ‘आज मोदी है’। सच बात है, आज मोदी है.. इसीलिए: देश में महंगाई है, महाराष्ट्र का किसान तड़प रहा है, 10 साल से सोयाबीन के दाम नहीं बढ़ाए आपने किसानों के लिए क्या किया है। खेती-किसानी के सामान पर GST लगा दिया। प्याज, कपास, दूध, संतरे के किसान पर आपने हर तरफ से हमला किया है। कांग्रेस सरकार में किसान खुशहाल था। इसीलिए जनता अब समझ गई है कि वो सरकार और थी… ‘आज मोदी है’।

ये भी पढ़ें: ‘JMM और कांग्रेस ने घुसपैठियों को संरक्षण दिया’, झारखंड के मधुपुर में अमित शाह की हुंकार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button