बड़ी ख़बरमनोरंजन

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर, 42वें जन्मदिन पर जानें उनकी कहानी

Priyanka Chopra: आज बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनकी ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव से रूबरू कराएंगे।

Priyanka Chopra: बॉलीवुड में एंट्री और शुरुआती संघर्ष

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि, शुरुआती दौर में उन्हें कुछ असफलताओं का सामना करना पड़ा। फिर भी, उन्होंने ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘फैशन’ जैसी हिट फिल्मों से अपनी पहचान बनाई। ‘फैशन’ के लिए उन्हें अपना पहला नेशनल अवॉर्ड भी मिला।

उतार-चढ़ाव भरा करियर

2008 से 2013 के बीच प्रियंका ने ‘डॉन 2’, ‘बर्फी’, ‘अग्निपथ’, और ‘कृष 3’ जैसी सफल फिल्मों में काम किया। हालांकि, इस दौरान उनकी कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल भी रहीं।

बॉलीवुड से दूरी और म्यूजिक में नई शुरुआत

2013 के बाद प्रियंका को बड़ी फिल्में मिलनी बंद हो गईं। उन्होंने बताया कि उन्हें इंडस्ट्री में किनारे किया जा रहा था और राजनीति से तंग आकर उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला किया। इस दौरान उन्होंने म्यूजिक में अपना करियर शुरू किया और ‘इन माय सिटी’ और ‘एग्जॉटिक’ जैसे गानों से हॉलीवुड में अपनी जगह बनाई।

हॉलीवुड में सफलता और वापसी

प्रियंका ने ‘क्वांटिको’ से हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई और ‘बेवॉच’, ‘इजंट इट रोमांटिक’, और ‘द व्हाइट टाइगर’ जैसी फिल्मों में काम किया। 2019 में उन्होंने ‘द स्काई इज पिंक’ से बॉलीवुड में वापसी की।

हॉलीवुड में इतिहास रचने वाली अभिनेत्री

प्रियंका ने ‘सिटाडेल’ के लिए हॉलीवुड स्टार रिचर्ड मेडन के बराबर फीस लेकर इतिहास रचा। वह पहली भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्हें हॉलीवुड में एक्टर के बराबर फीस मिली है।

आने वाली फिल्में

प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ और ‘द ब्लफ’ में नजर आएंगी। बॉलीवुड में उनकी वापसी को लेकर भी चर्चा है, लेकिन अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें-https://hindikhabar.com/state/bihar/road-accident-in-madhubani-two-peoples-died/

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button