Other StatesUttar Pradesh

प्रयागराज: गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

प्रयागराज। पिछले कई दिनों से प्रदेश में बारिश हो रही है जिससे कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है जिसमें प्रदेश की गंगा और यमुना नदी भी शामिल है। प्रदेश की नदियां खतरे की निशान से उपर बह रही है। इस बारे में प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

लगातार हो रही बारिश से गंगा और यमुना नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने का प्रभाव संगम नगरी प्रयागराज में भी देखा जा रहा है। शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है जिससे लोगों में काफी दहशत का माहौल है। इन इलाकों में रह रहे लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। साथ ही प्रशासन की ओर से भी लोगों को अलर्ट जारी कर दिया गया है।

अगर बात करें वहां मौजूद लोगों की तो उनका कहना है कि गंगा और यमुना नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है जिससे उन लोगों में काफी दहशत है। जिससे नदी किनारे रहने वाले लोग अपना सामान लेकर सुरक्षित स्थानों की तरफ जा रहे हैं और अपना बचाव कर रहे है।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1422344176557912065?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1422344176557912065%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fpublish.twitter.com%2F%3Fquery%3Dhttps3A2F2Ftwitter.com2FANINewsUP2Fstatus2F1422344176557912065widget%3DTweet

प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही है बारिश

बता दें कि प्रदेश में मानसून सक्रिय है। पिछले 24 घंटों की अगर बात करें तो प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई है। आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अनेक हिस्सों में बारिश हुई। पूर्वी इलाकों में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान सोनभद्र, प्रयागराज, चित्रकूट, मुरादाबाद, महोबा और प्रतापगढ़ में बारिश हुई है। इसके अलावा अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button