Advertisement

राहुल गांधी ने संसद में दिया फ्लाइंग किस , BJP सांसदों ने जताई आपत्ति

Share
Advertisement

Advertisement

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने फिर से विवादों में आकर सुर्खियां बटोर ली हैं। उन्होंने बुधवार को संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसदों को फ्लाइंग किस दिया। इसके परिणाम स्वरूप  कई महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को शिकायत की है। साथ ही, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस कृत्य को अभद्र कहा है। राहुल गांधी ने सांसद के रूप में बहाल होने के बाद पहली बार संसद में अपना भाषण दिया। बीजेपी ने इसे आरोप लगाया कि भाषण खत्म होने के बाद संसद से जाते समय राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस दी, जिस पर महिला सांसदों ने आपत्ति जताई है। हालांकि ये पूरा मामला कैमरे में कैद नही हुआ है।

स्मृति ईरानी ने एक्स (Twitter) पर पोस्ट कर जताई आपत्ती

इसी पर स्मृति ईरानी ने एक्स (Twitter) पर पोस्ट कर लिखा कि “जिन्हें (राहुल गांधी को) आज मुझसे पहले वक्तव्य देने का अधिकार दिया गया उन्होंने जाते-जाते एक अभद्र कार्य किया। यह केवल एक misogynist व्यक्ति ही हो सकता है जो संसद में संसद की महिला सदस्यों के रहते हुए Flying Kiss दे। ऐसा गरिमाविहीन आचरण इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया”।

ये भाी पढ़ें : No Confidence Motion: ‘मणिपुर में हुई भारत माता की हत्या’, लोकसभा में बोले राहुल गांधी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *