‘चांद को घोषित किया जाए हिंदू राष्ट्र,इस जगह को बनाया जाए राजधानी’, स्वामी चक्रपाणि का विवादित बयान आया सामने

'चांद को घोषित किया जाए हिंदू राष्ट्र', स्वामी चक्रपाणि का विवादित बयान आया सामने

'चांद को घोषित किया जाए हिंदू राष्ट्र', स्वामी चक्रपाणि का विवादित बयान आया सामने

Share

चंद्रयान-3 के सफल होने के बाद पूरा देश जश्न के माहौल में है। प्रधानमंत्री ने विदेश दौरे से लौटते ही सीधे मिशन की टीम से मिलने बेंगलुरु गए थे। जहां उन्होंने घोषण करते हुए कहा कि जहां चंद्रयान-3 की लैंडिंग हुई है, उसे शिव शक्ति पॉइंट के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री की इस घोषणा के बाद अखिल भारतीय हिंदू/संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने अजीबोगरीब मांग कर दी है।

स्वामी चक्रपाणि ने कहा है कि चांद को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए। इसे संसद को हिंदू राष्ट्र के रूप में मान्यता देनी चाहिए। इसके साथ ही चंद्रयान-3 की लैंडिंग वाली जगह शिव शक्ति पुनीत को वहां की राजधानी बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से वहां को आतंकी जिहादी मानिसकता से नहीं पहुंच पायेगा।इसके साथ ही उन्होंने चंद्रयान-3 की लैंडिंग वाली जगह का नाम शिव शक्ति रखने पर पीएम मोदी का आभार जताया है।

अखिल भारतीय हिंदू/संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने कहा कि इसके पहले कि कोई दूसरा जाकर के चांद पर जाकर जिहाद करे, वहां पर जाकर के कट्टरपंथी विचारधारा को फैलाए, आतंकवाद को फैलाए, चांद को एक हिंदू सनातन राष्ट्र के रूप में घोषित किया जाए। उसकी राजधानी शिव शक्ति पॉइंट ही हो, क्योंकि चांद भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान होता है। उन्होंने कहा कि इसी तरह से हिंदू सनातनियों का चंदा मामा से पुराना संबंध है। चांद का हमारे यहां शास्त्रों में अनेक प्रकार का जिक्र है। मैं चाहता हूं कि चांद की शुद्धता और पवित्रता बनी रहे। इसलिए प्रस्ताव लाकर चांद को हिंदू सनातन राष्ट्र घोषित किया जाए।

ये भी पढ़ें: बंगाल में ब्लैक मनी को वॉइट करने वाली कंपनी लिक, CM और भतीजे अभिषेक बनर्जी होंगे गिरफ्तार?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *