Advertisement

Loksabha Election: कांग्रेस-TMC में फिर हुई तकरार, अधीर रंजन ने ममता को बताया मौकापरस्त

Loksabha Election: adhir ranjan chaudhary slams mamta over seat sharing
Share
Advertisement

Loksabha Election: लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और TMC के बीच की तकरार बढ़ती जा रही है। हर रोज दोनों पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने एक बार फिर ममता पर निशाना साधा है।

Advertisement

Loksabha Election: ‘ममता हैं मौकापरस्त’

अधीर रंजन चौधरी ने प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने ममता पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘ममता मौका परस्त हैं। हम उनकी दया पर चुनाव नहीं लड़ेंगे। कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ना जानती है और हमने पश्चिम बंगाल में जो दो सीटें लोकसभा चुनाव 2019 में जीती थी, वे TMC और BJP हराकर जीती थी। ममता खुद कांग्रेस की दया से साल 2011 में पश्चिम बंगाल की सत्ता में आईं।’

ममता ने कांगेस पर साधा था निशानाट

बता दें कि 2 दिन पहले ही ममता ने ममता ने बिना नाम लिए कांग्रेस पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि TMC चुनावों में अकेले बीजेपी से लड़ने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि TMC के पास बीजेपी से लड़ने की ताकत भी है और जनाधार भी। कांग्रेस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए ममता बोलीं कि, ‘कुछ लोग सीट शेयरिंग पर हमारी बात सुनना नहीं चाहते हैं। अगर आप (कांग्रेस) BJP से नहीं लड़ना चाहते हैं, तो मत लड़ो। कम से कम हमें (TMC) को सीट दे दो।’

भारत जोड़ो न्याय यात्रा से TMC की दूरी

बंगाल में कांग्रेस और TMC के बीच सीट शेयरिंग बड़ा मुद्दा बना हुआ है। राहुल के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 जनवरी को बंगाल पहुंचेगी। लेकिन TMC ने इस यात्रा में सामिल होने से इंकार कर दिया है।

ये भी पढ़ें- Ahmedabad : विपक्षी गठबंधन सिर्फ जातिगत जनगणना के मुद्दे पर ही मांग रही वोट : जेपी नड्डा

Follow Us On: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *