Advertisement

One Nation One Election के विरोध में कांग्रेस, हाई लेवल कमेटी के सचिव को लिखा पत्र

congress against One Nation One Election kharge wrote letter to high level committee
Share
Advertisement

One Nation One Election पर कांग्रेस ने आज (19 जनवरी) अपना पक्ष साफ किया है। कांग्रेस अध्यश्र मल्लिकार्जुन खड़गे ने हाई लेवल समिति के सचिव नीतेन चंद्र को पत्र लिखकर साफ किया कि कांग्रेस वन नेशन वन इलेक्शन का कड़ा विरोध करती है।

Advertisement

One Nation One Election: एक राष्ट्र, एक चुनाव के लिए भारत में नहीं जगह

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पत्र में लिखा कि  संसदीय शासन व्यवस्था को अपनाने वाले देश भारत में एक साथ चुनाव की अवधारणा के लिए कोई जगह नहीं है। एक राष्ट्र, एक चुनाव के विचार का पुरजोर विरोध  करते हुए खड़गे ने 17 बिंदुओं में अपनी बात रखी है।

One Nation One Election: संविधान की मूल संरचना में करना होगा बदलाव

खड़गे ने अपने पत्र में One Nation One Election के विरोध के कारणों को सपष्ट किया है। उन्होंने कहा कि, ‘एक साथ चुनाव कराने का विचार संविधान की मूल संरचना के विरुद्ध है। एक साथ चुनाव की व्यवस्था लागू करनी है तो संविधान की मूल संरचना में बदलाव करना होगा।’

भाजपा को न करने दें सत्ता का दुरूपयोग

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘कांग्रेस और देश के लोगों की ओर से मैं उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष (कोविदं) से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि वे संविधान और संसदीय लोकतंत्र को नष्ट करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा उनके व्यक्तित्व और भारत के पूर्व राष्ट्रपति के पद का दुरुपयोग न करने दें।’

जनता से भी मांगी गई थी राय

बता दें कि उच्च सतरीय समिति ने 5 जनवरी 2024 को एक सार्वजनिक नोटिस के माध्यम से जनता से सुझाव मांगे थे। समिति को हजारों सुझाव भी मिले थे। कई लोगों ने सुधार के सुझाव दिए तो बहुत से लोगों ने विचार का विरोध भी किया था।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी की सदस्यता बहाली के खिलाफ दायर याचिका SC में रद्द, याचिकाकर्ता पर 1 लाख का हर्जाना

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *