PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाई दुबई की फ्लाइट के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर बातचीत की. बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने घटना से जुड़े अपने अनुभव प्रधानमंत्री के साथ साझा किए और बताया कि उस मुश्किल वक्त में उन्हें हिम्मत कैसे मिली. प्रधानमंत्री ने उनके साहस की सराहना की और जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार के सदस्यों से भी फोन पर बात की थी. इसके बाद उन्होंने यूपीएससी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देशवासियों से कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना करने की अपील की.
प्रधानमंत्री ने कहा था कि बुधवार को हुई घटना के दौरान भारत के कैप्टन स्मित ने धैर्य, सूझबूझ और साहस का परिचय दिया, उन्होंने कहा कि कैप्टन के पराक्रम ने देश को गौरवान्वित किया है और पूरी दुनिया उनके साहस की सराहना कर रही है.
पीएम मोदी ने बहादुरी को किया सलाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भी कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी का जिक्र किया, उन्होंने उन्हें हीरो बताते हुए कहा कि बेहद खतरनाक परिस्थितियों और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए साहस और दृढ़ संकल्प दिखाया.
प्रधानमंत्री के मुताबिक, कैप्टन स्मित की बहादुरी के कारण सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई, उन्होंने कहा कि भारत को कैप्टन मच्छार पर गर्व है.
देशवासियों से की थी प्रार्थना की अपील
यूपीएससी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने लोगों से कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करने की अपील की थी, उन्होंने उनके साहस और सूझबूझ को याद करते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में उनका धैर्य और पराक्रम देश के लिए गर्व का विषय है.
ये भी पढ़ें- शतायु बुजुर्गों का बढ़ा मान, UP में 3 शतायु और 4 वरिष्ठ अचीवर्स को मिला सम्मान, स्वास्थ्य से पेंशन तक सुविधाओं पर जोर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









