
PM Modi: आज, 25 मार्च, होली, रंगों का उत्सव है। होली (Holi) हर साल फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाई जाती है। यह दिन होली का त्यौहार है, जिसमें लोग सब कुछ भूलकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल और रंग लगाते हैं। रंगों और खुशियों के इस पर्व को देश भर में और विदेश में भी देखा जा सकता है। देश भर में होली के अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं। होली को ‘फगुआ’, ‘धुलेंडी’, ‘धूलिवंदन’ और ‘दोल’ भी कहते हैं। होली के दिन अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा करना भी बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन मथुरा-वृंदावन से लेकर काशी और उज्जैन में होली के अनोखे रंग देखने को मिलता है।
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) समेत कई नेताओं ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है। इस बाबत पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं। स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए।’
वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, ‘सभी देशवासियों को रंग व हर्षोल्लास के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ। खुशियों का यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में समृद्धि व सद्भाव का रंग लाए और नई ऊर्जा के संचार का माध्यम बने।’
यह भी पढ़ें: MP: CM मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई, कहा- यह साल का सबसे प्रतीक्षित समय
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर ऐप