Parliament Security breach: संसद सुरक्षा चूक मामले का मास्टरमाइंड ललित झा नहीं,नॉर्को और पॉलीग्राफी टेस्ट में खुलासा

Parliament Security breach: संसद सुरक्षा चूक मामले का मास्टरमाइंड ललित झा नहीं,नॉर्को और पॉलीग्राफी टेस्ट में खुलासा
Parliament Security breach: संसद सुरक्षा में चूक को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, संसद सुरक्षा में हुई चूक मामले के आरोपियों के पॉलीग्राफी, नार्को टेस्ट और ब्रेन मैपिंग (Parliament Security breach) परीक्षणों के बाद दिल्ली वापस लाए जाने के बाद,कई बड़े अहम खुलासे हुए है।
पुलिस सूत्रों द्वारा दावा किया गया है कि इस घटना का मास्टरमाइंड मनोरंजन डी था। वहीं आपको बता दें, कि इससे पहले इससे पहले पुलिस ने कहा था कि 13 दिसंबर की घटना का मास्टरमाइंड ललित झा ही है।
1 आरोपी का नहीं हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट
बताया जा रहा है कि नीलम को छोड़कर बाकी पांच आरोपियों को 8 दिसंबर को पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए गुजरात ले जाया गया था। वहीं सागर और मनोरंजन को भी नैरो-एनालिसिस और ब्रेन मैपिंग टेस्ट से गुजरना पड़ा। नीलम ने अदालत के सामने इन सभी जांचों के लिए सहमति नहीं दी थी।
ललित झा नहीं बल्कि मनोरंजन डी है मास्टरमाइंड
बताया जा रहा है कि अब तक की जांच और पूछताछ से पता चला है कि आरोपियों ने सरकार को मैसेज देने की योजना बनाई थी। औरआरोपियों ने खुलासा किया है कि वे बेरोजगारी, मणिपुर संकट और किसान आंदोलन के मुद्दों से परेशान थे।
वहीं पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नार्को और ब्रेन मैपिंग टेस्ट से संकेत मिला है कि मनोरंजन संसद सुरक्षा चूक मामले का मास्टरमाइंड था।
FOLLOW US ON: https://twitter.com/HindiKhabar