Parliament : ‘देश का ध्यान भटकाने की साजिश…’, राज्यसभा में बोले जेपी नड्डा

Share

Parliament : संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। संसद में खूब हंगामा हुआ। आज भी राज्यसभा दिनभर के लिए स्थगित हो गई है। बीजेपी लगातार कांग्रेस से सोरोस मुद्दे पर सवाल कर रही है। राज्यसभा में स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि संप्रभुता के मुद्दे से देश का ध्यान भटकाने की साजिश है। इसकी सभी को निंदा करनी चाहिए।

जेपी नड्डा ने कहा कि हमारे सदस्य (सांसद) सोनिया गांधी और सोरोस के बीच संबंधों का मुद्दा उठाते रहे हैं। यह देश की संप्रभुता का सवाल है। सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना देश की संप्रभुता के मुद्दे से देश का ध्यान भटकाने की साजिश है। इसकी सभी को निंदा करनी चाहिए। उन्होंने कभी भी सभापति का सम्मान नहीं किया।

जानकारी के लिए बता दें कि आज भी राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित हो गई है। इसके साथ ही किरेन रिजिजू बोलने के लिए खड़े हुए तो सदन में खूब हंगामा हुआ। इस दौरान किरेन रिजिजू ने कहा कि सोरोस और कांग्रेस के बीच क्या संबंध है? इसका खुलासा होना चाहिए। कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।

विपक्ष राज्यसभा में सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है। इसी को लेकर संसद में गतिरोध बढ़ गया है। अब संसद में दो बड़े मुद्दे देखने को मिल रहे हैं। एक तो अविश्वास प्रस्ताव, दूसरा सोरोस मुद्दा, जो बीजेपी उठा रही है।

सोरोस मुद्दा

आपको बता दें कि अभी का सोरोस मुद्दा नहीं है। निशिकांत दुबे ने इस मामले में लोकसभा में कांग्रेस से सवाल पूछे थे। आरोप क्या लग रहे हैं। भाजपा का कहना है कि सोनिया उस फाउंडेशन से जुड़ी हैं, जिस फाउंडेशन को जॉर्ज सोरोस फंडिंग करते हैं। इसके साथ ही निशिकांत दुबे ने मुद्दा उठाया था। उनका कहना है कि राहुल गांधी अदाणी मुद्दे को उठा रहे हैं, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करना चाहते हैं। इसके साथ ही बीजेपी हमलावर है।

यह भी पढ़ें : UP News : 25 हजार के इनामी बदमाश को मुजफ्फरनगर पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *