Pankaj Tripathi Birthday: बिहार के बहुत छोटे गांव से ताल्लुक रखते हैं पंकज त्रिपाठी, जेल में भी काट चुके हैं 7 दिन

Pankaj Tripathi Birthday: बॉलीवुड में अपनी कॉमेडी और बेहतरीन एक्टिंग से सबको अपना दीवाना बनाने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी का आज जन्मदिन है। एक्टर 5 सितंबर यानि आज 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है। बिहार के गोपालगंज में 5 सिंतबर 1976 में जन्में इस होनहार एक्टर के जन्मदिन पर जानें उनकी जिंदगी से जुडी कई दिलचस्प बातें…
बिहार के बहुत छोटे गांव से ताल्लुक रखते हैं पंकज त्रिपाठी
अपनी बचपन की यादों को ताजा करते हुए पंकज त्रिपाठी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वह बिहार के एक बहुत छोटे से गांव से आते हैं। अभिनेता ने एक किस्से का जिक्र करते हुए बताया कि हमारे गांव में बिजली तक नहीं थी मुझे आज भी याद है कि मैं 10वीं में था और हमने ना कोई टीवी, ना सिनेमा कुछ नहीं देखा था, ना ही तब हमारे गांव में बिजली आई थी। लेकिन तब भी हम बहुत खुश रहते थे। घर के पीछे एक नदी बहती थी उसी में ही हमने तैरना सीखा।
जेल में भी काट चुके हैं 7 दिन
जन्मदिन के खास मौके पर आपको बता दें कि एक्टर पकंज त्रिपाठी जेल में भी 7 दिन काट चुके है। उन्होनें इस बात का खुलासा कपिल शर्मा के शो पर खुद किया हुआ है कि वह जेल जा चुके हैं। पकंज ने बताया कि कैसे कॉलेज के दिनों में स्टूडेंट पॉलिटिक्स के कारण उन्हें जेल में करीब 7 दिन गुजारने पड़े थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने पुलिस की मार भी खूब खाई। बॉलीवुड में छोटे-छोटे रोल करके के बाद मिर्जापुर के ‘कालीन भैया’ के किरदार ने पंकज त्रिपाठी को एक अलग ही पहचान दिलावाई।
Read Also:- नई मुसीबत में फंसे कमाल खान, महिला से छेड़खानी के आरोप पर गिरफ्तार हुए KRK
एक महीने में 30 लाख रुपए से ज़्यादा कमाते पंकज त्रिपाठी
अभिनेता की नेट वर्थ की बात करें तो, रिपोर्ट के मुताबिक पंकज त्रिपाठी के पास 40 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। साल 2021 में उनका नेट वर्थ 5.5 मिलियन डॉलर बताया गया है। पंकज त्रिपाठी एक महीने में 30 लाख रुपए से ज़्यादा कमाते हैं। वहीं सालभर में उनकी कमाई 4 करोड़ रुपए के आस पास है। यही नहीं मुंबई के मड आइलैंड में आलीशान घर में रहते हैं। पंकज के पास कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज भी है।