Jharkhand

Jharkhand News : पलामू में दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत

Jharkhand News : पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के कारीहार गांव में शनिवार दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायल लोगों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर

मृतकों की पहचान पड़वा निवासी ओमप्रकाश राम (पिता: जोधन राम) और मनातू चक निवासी रामशरण दास के रूप में हुई है। घायल हैं रामशरण दास की पोती अनु कुमारी और पांकी के रनेभरी निवासी गुड्डू राम का पुत्र विकास कुमार।

जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर ओमप्रकाश राम, रामशरण दास और अनु कुमारी सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर विकास कुमार जा रहा था। कारीहार गांव पहुंचते ही दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे चारों सड़क पर गिर गए।

पोस्टमॉर्टम के बाद सौंपे जाएंगे शव

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने ओमप्रकाश राम और रामशरण दास को मृत घोषित कर दिया। अनु कुमारी और विकास कुमार का इलाज जारी है। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

ये भी पढ़ें- WhatsApp ने बच्चों के लिए पेश किया पेरेंट-मैनेज्ड अकाउंट फीचर, दूर होंगी कई समस्याएं

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button