पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बावजूद पर्यटकों का आना जारी, जानिए किसने क्या कहा?

Pahalgam :

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बावजूद पर्यटकों का आना जारी

Share

Pahalgam : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों द्वारा पर्यटकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई थी। जिसमें कुल 26 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बावजूद पहलगाम में पर्यटकों का आना जारी है। इस दौरान कई पर्यटकों ने पहलगाम हमले और यहां घुमने आने को लेकर अपनी बात रखी है।

क्रोएशिया से आए पर्यटकों का बयान आया सामने

क्रोएशिया से पहलगाम आए एक पर्यटक ने कहा, मुझे यहां बहुत अच्छा लगा। मैंने यहां बहुत सारे दोस्त बनाए। यहां पर लोग बहुत स्वागत करने वाले हैं। ऐसा कुछ सुनना आसान नहीं है। मुझे कोई डर नहीं लगा। मुझे असहज महसूस नहीं हुआ। ऐसा कुछ नियमित रूप से नहीं होता है, यह कभी-कभार होता है और यह हर जगह होता है। दुनिया में कहीं भी सुरक्षित जगह नहीं है।

क्रोएशिया से आए एक और पर्यटक ने कहा, यह कश्मीर में मेरी 10वीं बार यात्रा है और हर बार यह शानदार रहा है। मेरे लिए, कश्मीर दुनिया में नंबर 1 गंतव्य है। मेरा समूह बहुत खुश है। मैं क्रोएशिया और सर्बिया से लोगों को लाया हूं और वे बहुत खुश हैं। मुझे पूरी तरह से सुरक्षित महसूस हुआ। कोई समस्या नहीं है।

क्रोएशिया से आई पर्यटक ने कहा- कश्मीर सुंदर और सुरक्षित है

क्रोएशिया से आए एक पर्यटक ने बताया, “हम यहां 3-4 दिन से हैं और हम बहुत सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आपका देश बहुत सुंदर है, और हमें कोई परेशानी नहीं हुई। कश्मीर सुंदर और सुरक्षित है। लोग बहुत दयालु हैं। सब कुछ बहुत अलग है। हम 13 लोगों का एक समूह हैं। हमने कश्मीर आने से एक दिन पहले इस घटना के बारे में सुना था। हम फिर भी यहां आ गए। हम सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।”

https://twitter.com/ANI/status/1916428578121535819

सूरत से आए पर्यटक ने कही- हमें कश्मीर में रहना अच्छा लगता है

गुजरात के सूरत से आए पर्यटक मोहम्मद अनस कहते हैं, “हमें कश्मीर में रहना अच्छा लगता है। हमें अपने साथी पर्यटकों के लिए दुख है, जिन्होंने आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवा दी। पहलगाम में सामान्य कामकाज चल रहा है। चिंता की कोई बात नहीं है। सेना, सरकार और स्थानीय लोग हमारे साथ हैं और हमारी सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। घटना के बाद हम डर गए थे, हम तुरंत वहां से चले जाना चाहते थे, लेकिन स्थानीय लोगों और सेना ने हमारा हौसला बढ़ाया और हम अपनी यात्रा पर निकल पड़े।”

ये भी पढ़ें: ‘पहलगाम हमले के साजिशकर्ताओं को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी’, मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप