Ghaziabad: लड़कियों को फंसाकर बनाते थे अश्लील वीडियो, पुलिस ने किया भंडाफोड़

Share

गाजियाबाद की शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार ऐसे शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो एक विशेष वर्ग की लड़कियों को अपना शिकार बनाया करते थे। बदमाशों में एक बदमाश नाबालिग भी है, जिनके कब्जे से पुलिस ने दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। आरोपियों में सलमान, शाहिद उर्फ भूरा, निखिल और उनका एक नाबालिक साथी है। जिसे पुलिस ने मीडिया के सामने पेश नहीं किया। इन 4 लोगों ने मिलकर अपना एक गिरोह बनाया हुआ था। उस गिरोह के द्वारा ही यह विशेष समुदाय की लड़कियों को अपना शिकार बनाते थे। सोशल साइट के जरिए पहले उनसे दोस्ती किया करते थे और बाद में उनके साथ शारीरिक संबंध बनाते थे। इतना ही नहीं इस दौरान उन लड़कियों की यह गिरोह अश्लील वीडियो भी बना लिया करता था। जिसके बाद वीडियो की एवज में लड़कियों को धमका कर उनसे रकम भी वसूल की जाती थी।

यह है पूरा मामला

पुलिस को बीते दिनों थाना टीला मोड़ एवं थाना शालीमार गार्डन में दो अलग-अलग लड़कियों द्वारा शिकायत दी गई। जिसके बाद पुलिस ने जब सर्विलांस एवं अन्य माध्यम के जरिए अपनी जांच शुरू की तो पूरा मामला खुल कर आया। आपको बता दें अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए एवं मौज मस्ती करने के लिए इन लोगों ने अपना एक गिरोह बनाया। ग्रुप बनाने के बाद लड़कियों को उस में फंसा कर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। हालांकि अभी तक पुलिस के पास दो ही लड़कियों की शिकायत आई है लेकिन पुलिस इस बात की भी तफ्तीश कर रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितनी लड़कियों को अपना शिकार बनाया है।

जिस तरीके से इन चारों ने अपना एक गिरोह बनाया और विशेष वर्ग की लड़कियों को टारगेट कर उसे दोस्ती कर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद ब्लैकमलिंग के जरिए उनसे पैसे भी लिए। ऐसे में पुलिस भी अभी और मामले के खुलासे की बात करती हुई नजर आ रही है पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि अब तक कितनी लड़कियों को इन्होंने अपना शिकार बनाया है।

ये भी पढ़ें: UP: पानी मांगने पर पीआरडी के जवानों ने जमकर की दिव्यांग की पिटाई, Video viral

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें