
Nomination for Rajya Sabha : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यसभा चुनाव के लिए NDA प्रत्याशी के नामांकन में शामिल हुए। बिहार विधानसभा सचिव के कार्यालय में भाजपा से मनन कुमार मिश्रा जबकि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने राज्यसभा के लिए नामांकन किया।

विधायक और सांसद रहे मौजूद
नामांकन के दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा सहित बिहार सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : UP : नई नवेली दुल्हन पर पति के ‘पुराने प्यार’ ने किया वार, अब पूर्व प्रेमिका और पति दोनों गिरफ्तार, जानें मामला…
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप