Noida Violence : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादी में 40 से ज्यादा दबंगों ने बारात पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी, डंडो और फरसो से बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस घटना में लगभग 10 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घायलो का ICU में इलाज जारी
जानकारी के मुताबिक, सभी घायल लोग एक ही परिवार के हैं। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है, और ICU में उनका इलाज चल रहा है। यह घटना दनकौर थाना क्षेत्र के जगनपुर गांव की है।
बारात में मची भगदड़
बता दें कि, बारात दनकौर थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव के जितेंद्र के यहां से रामपुर फतेहपुर गांव में गई थी। जिसमें देशराज सिंह अपने पूरे परिवार के साथ गए थे। बारात के गांव में जाने के बाद परंपरागत तरीके से स्वागत और मिलाई की रस्म चल ही रही थी, इसी दौरान हमलावर कई गाड़ियों में सवार होकर आए और उनके हाथों में लाठी-डंडा और फरसा था। हमलावरों ने अचानक हमला करना शुरू कर दिया, जिसके बाद चारों तरफ अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। घंटना को अंजाम देने के आरोपी मौके से फरार हो गए।
पहले से था आपसी मतभेद
घटना की जानकारी मिलने के बाद कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत दर्ज की। जानकारी में पता चला कि दोनों पक्ष जगनपुर गांव के ही रहने वाले हैं। इनके बीच पुराने मतभेद चले आ रही थी, जिसको लेकर 3 महिने पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी का बदला लेने के लिए बारात को निशाना बनाया गया।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने तीन टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि सभी हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस से पहले अमृतसर-दिल्ली रेलवे लाइन पर धमाका, लोको पायलट घायल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









