Bihar: आज हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार, बढ़ाया गया कैबिनेट मीटिंग का समय

nitish kumar likely to expand cabinet today
Bihar: दरअसल, बिहार में RJD से गठबंधन टूटने के बाद नीतीश कुमार दोबारा सीएम बने। लेकिन नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो सका है। अब ऐसी ख़बरे आ रही है सीएम नीतीश कुमार आज मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। हालांकि अभी समय तय नहीं है, लेकिन अनुमान लगाया जा Bihar रहा है, आज शाम 4 बजे तक मंत्रिमंडल विस्तार किया जा सकता है।
आज हो सकती है कैबिनेट बैठक
बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कैबिनेट बैठक भी आज ही हो सकती है। बीतें कुछ दिनों से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कई कयास लगाए गए। लेकिन अलग-अलग कारणों से मंत्रिमंडल विस्तार भी अटका हुआ है।
यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/state/kaimur-bus-crushed-two-youths-riding-a-scooter-painful-death-on-the-spot-news-in-hindi/
पहले भी हो चुकी है बैठक
बता दें,कि पहले भी मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर बैठ हो चुकी है। इस बैठक में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा संभावित मंत्रियों की सूची लेकर आए थे। जिसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई। हालांकि अब ऐसा माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार में जेडीयू कोटे से पूर्ववर्ती महागठबंधन सरकार में मंत्री रहे ज्यादातर लोगों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।
भाजपा के समर्थन से बनी सरकार
आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थन से नीतीश कुमार ने 28 जनवरी को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। हालांकि नीतीश कुमार ने पहले पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे राज्य में सरकार भंग हो गई। लेकिन उन्होंने गठबंधन के भीतर मतभेदों और लोगों से किए गए वादों को पूरा करने में असमर्थता को टूटने का प्रमुख कारण बताया। जिसके बाद में उन्होंने बीजेपी के समर्थन के साथ बिहार में सरकार बनाई।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर