
Nepal Road Accident : नेपाल में सोमवार तड़के एक बेहद ही दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पोखरा से काठमांडू जा रही बस त्रिशूली नदी किनारे में गिर गई, जिससे करीब 18 लोगों की जिंदगी खामोश हो गई। इस हादसे में 27 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सुबह करीब 1.15 बजे हुआ हादसा
दरअसल, यह हादसा धादिंग जिले के बेनीघाट रोरंग ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड-3 स्थित चरौंडी के पास चिनाधारा इलाके में सुबह करीब 1.15 बजे हुआ। इस दौरान बस यात्रियों से भरा हुआ था और त्रिशूली नदी में जा गिरा। हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। 18 लोगों की मौत हो गई, 27 लोग घायल हो गए। जिला ट्रेफिक पुलिस के अनुसार मृतकों में 7 महिलाएं और अन्य पुरुष शामिल हैं। घायलों का उपचार नजदीकी अस्पताल में जारी है।
अनियंत्रित होकर गिरी बस
जानकारी मिली है कि यात्रियों से भरी बस पृथ्वी हाईवे पर भैसेपाटी इलाके से गुजर रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई, जिसके कारण करीब 300 मीटर गहरी ढलान से नीचे गिरते हुए त्रिशूली नदी किनारे पहुंची। इस हादसे में बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं हादसे की खबर मिलते ही नेपाली सेना, आर्म्ड पुलिस फोर्स, नेपाल पुलिस और स्थानीय लोगों ने रात भर राहत एवं बचाव का कार्य किया।
ये भी पढ़ें – बस फर्ज निभा रहा हूं, पत्नी से प्यार नहीं करता…दिनेश लाल यादव ने रियल लाइफ के बारे में किया बड़ा खुलासा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









