Advertisement

G20 समिट के लिए भारत पहुंच रहे दुनिया के दिग्गज नेता, इन देशों के राष्ट्रपति नहीं होंगे शामिल

Share
Advertisement

जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर राजधानी में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। समिट के मद्देनजर दिल्ली को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। मेहमानों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं। जी-20 समिट के लिए मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।

Advertisement

आज इन नेताओं के पहुंचने की संभावना

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत के लिए रवाना हो गए हैं। बाइडेन शाम 6 बजे तक राजधानी दिल्ली पहुंच जाएंगे। बाइडन के अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज, जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज, ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक, जापान के पीएम फुमियो किशिदा, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लुला, बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के भी जल्द भारत पहुंचने की संभावना है।

ये नेता पहुंचे भारत

नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद तिनुबु जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने उनका स्वागत किया। वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन की डायरेक्टर जनरल डॉ. नोजी ओकोन्जो इवेला गुरुवार रात में ही नई दिल्ली पहुंच गईं थी।

आईएमएफ की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टालिना जॉर्जेवा भी जी20 सम्मेलन के लिए भारत पहुंच गई हैं। साथ ही यूरोपीय यूनियन कमीशन की अध्यक्ष उरुसुला वोन डेर लिन, मॉरीशस के पीएम प्रवीद कुमार जगन्नाथ, यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष चार्ल्स माइकल भी जी20 सम्मेलन के लिए भारत पहुंच गए हैं।

रूस और चीन के राष्ट्रपति नहीं आएंगे भारत

बता दें कि जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नहीं आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: G20 Summit 2023: आज भारत आएंगे जो बाइडेन, जानें दिल्ली पहुंचने पर कौन करेगा रिसीव?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *