Advertisement

‘क्या 7 फेरे लेना भी समान नागरिक संहिता के दायरे में आएगा’, सलमान खुर्शीद ने UCC पर उठाए सवाल

Share
Advertisement

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने समान नागरिक संहिता (UCC) पर पीएम मोदी के जोर देने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लोग ठीक से नहीं जानते हैं कि समान नागरिक संहिता लागू होने पर क्या होगा। वे बस चीजों को मान रहे हैं, क्योंकि सरकार ने स्पष्ट रूप से नहीं कहा है कि यह क्या है।

Advertisement

सलमान खुर्शीद ने कहा कि सरकार को ठीक से समझाना चाहिए कि समान नागरिक संहिता वास्तव में क्या है। इसके बाद लोग इसपर उचित प्रतिक्रिया दे सकते हैं। सरकार ने इसको लेकर कुछ समझाया नहीं है कि यह क्या है। लोग जबतक समझेंगे नहीं, तबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकते हैं।

सलमान खुर्शीद ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या 7 फेरे लेना भी UCC के दायरे में आएगा। क्या अंतिम संस्कार में भी बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि UCC पर भड़काना और भड़कना दोनों गलता है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब सबको सात फेरे लगवाएंगे। उन्होंने असहमति जताते हुए कई सवाल उठाए हैं।

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने कहा था कि एक घर में दो कानून नहीं रह सकते हैं। कोई भी देश दो कानूनों पर नहीं चल सकता है। एक ही परिवार में अलग-अलग सदस्यों के लिए अलग-अलग नियम नहीं हो सकते हैं। पीएम मोदी के बयान के बाद विपक्ष में समान नागरिक संहिता को लेकर हलचल तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें: PM Modi से मिलने के बाद Elon Musk का बड़ा ऐलान, जल्द ही भारतीय बाजार में करेंगे प्रवेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *