UPSC, CSE का रिजल्ट जारी, जानें कौन- कौन रहा टॉपर, ऐसे करें चेक

UPSC CSE result released

UPSC CSE result released

Share

UPSC CSE 2022 Final Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा 2022 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। परीक्षा में इशिता किशोर ने AIR 1 रैंक हासिल की है। उसके बाद गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा रहीं।

इतने उम्मीदवारों का चयन

यूपीएससी (UPSC) सिविल सर्विसेज परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवार नियुक्ति के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस(EWS), ओबीसी से  263 एससी से 154 तथा एसटी कैटेगरी से 72 उम्मीदवार शामिल किए हैं।

IAS के लिए 180 शॉर्टलिस्ट

आईएएस (IAS) के पद पर चयन के लिए 180 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जबकि 178 उम्मीदवारों की रिजर्व सूची भी तैयार की गई है।

UPSC CSE Result ऐसे करें चेक

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें UPSC CSE मुख्य परिणाम 2022 (अंतिम) लिखा हो।

अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।

पीडीएफ फाइल में यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य अंतिम परिणाम 2022 होगा।

मेरिट लिस्ट चेक करें और उसे डाउनलोड करें

UPSC CSE 2022 टॉपरों की सूची

इशिता किशोर

गरिमा लोहिया

उमा हरति एन

स्मृति मिश्रा

मयूर हजारिका

गहना नव्या जेम्स

वसीम अहमद भट

अनिरूद्ध यादव

कनिका गोयल

राहुल श्रीवास्तव

ये भी पढ़े:Chhattisgarh महिला कांग्रेस की अध्यक्ष फूलो देवी नेताम का चिरमिरी दौरा