Advertisement

Bhaarat Jodo Nyaay Yaatra का आज छठा दिन, राहुल गांधी ने नाव से पार की ब्रह्मपुत्र नदी

Share
Advertisement

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज छठा दिन है। आज यात्रा केवल असम में होगी। 19 जनवरी को राहुल ने ब्रह्मपुत्र नदी पार की। वे दुनिया में सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली पहुंचेंगे।

Advertisement

यात्रा गुरुवार 18 जनवरी को नगालैंड से असम पहुंची। राहुल ने यहां एक आमसभा को संबोधित किया। राहुल ने कहा कि देश में भाजपा और RSS आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक अन्याय कर रहे हैं। भारत जोड़ा न्याय यात्रा का लक्ष्य भी हर धर्म और जाति के लोगों को एकजुट करके इस अन्याय के खिलाफ लड़ना है।

भाजपा की असम सरकार (हिमंत बिस्वा सरमा) पर भी राहुल ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि असम की सरकार देश की सबसे भ्रष्ट है। भाजपा देश में नफरत फैलाने के साथ जनता का पैसा लूट रही है। हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम का मुद्दा उठाएंगे।

राहुल ने कहा- मणिपुर में सिविल वॉर का माहौल बना हुआ है। PM मोदी आज तक वहां नहीं गए। नगालैंड में पीएम ने बड़े वादे किए थे। वहां के लोग पूछ रहे हैं कि PM के वादों का क्या हुआ। ऐसी ही चीजें असम में भी हो रही हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा और इसके मुख्य आयोजक केबी बायजू के खिलाफ असम के जोरहाट में यात्रा मार्ग को बदलने के मामले में FIR दर्ज की गई है।

25 जनवरी तक, राहुल असम में रहेंगे

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि 25 जनवरी तक असम में न्याय यात्रा चलेगी। असम सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा यहां कामयाब न हो। लेकिन हमें विश्वास है कि असम के युवाओं और महिलाओं सहित हर समाज राहुल गांधी की बात सुनेगा।

ये भी पढ़ें: CM योगी को खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी धमकी, कहा- राम मंदिर समारोह में उन्हें कोई नहीं बचा पाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *