Advertisement

मणिपुर को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं कुछ ताकतें : बीरेन सिंह

Share
Advertisement

Manipur : राज्य के सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा कि कुछ ताकतें मणिपुर को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं। मणिपुर की मौजूदा स्थिति का हल ढूंढ़ने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट रहना चाहिए। सीएम बीरेन सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा कि राजनीतिक मतभेदों को राजनीतिक ही रहने दें। जब मुद्दा राष्ट्रीय या राज्य की एकता का हो, तो सभी मतभेदों को खारिज कर दिया जाना चाहिए। यह आपस में झगड़ने का वक्त नहीं है।

Advertisement

कुकी-जो समूह अलग प्रशासन की मांग कर रहा है

सीएम ने कहा कि उनकी सरकार सभी रचनात्मक आलोचनाओं, सलाहों और सुझावों का स्वागत करती है। सनद रहे कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर जातीय हिंसा से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए मणिपुर के कुकी-जो समूह आदिवासी क्षेत्रों के लिए अलग प्रशासन की मांग कर रहे हैं।

समुदाय तांगखुल नगा ने क्या कहा?

राज्य के सबसे बड़े नगा समुदाय तांगखुल नगा के कई प्रमुख संगठनों ने कहा कि वे मौजूदा संघर्षों को लेकर अपने क्षेत्रों में किसी भी रैली या आंदोलन की अनुमति नहीं देंगे। यह कदम मणिपुर में अलग प्रशासन की मांग को लेकर कुकी संगठनों के 29 नवंबर को रैलियों के आह्वान के मद्देनजर उठाया गया है। इनमें उखरूल की रैली भी शामिल है। तांगखुल नगा दो उखरुल और कामजोंग में रहते हैं।

असम राइफल्स और असम पुलिस ने चलाए संयुक्त अभियान

राज्य के उग्रवादी संगठन यूनाइटेड ट्राइबल लिबरेशन आर्मी के कैडर को असम के कछार जिले में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम असम राइफल्स और असम पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान हेनलेनमांग ल्हौवम के रूप में हुई है। वह मणिपुर के सेनापति जिले का निवासी है।

यह भी पढ़ें – Telangana Assembly Election: सत्ता में वापसी के लिए राजनीतिक दलों ने झोक दी पूरी ताकत,जानें क्या है मास्टर स्ट्रोक?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *