राष्ट्रीय

भारत जोड़ो न्याय यात्रा छोड़कर अचानक विदेश क्यों जा रहे राहुल गांधी?

Rahul Gandhi Foreign Visit:

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस समय उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं। हालांकि, वे 26 फरवरी को यात्रा को अचानक छोड़कर विदेश के लिए रवाना (Rahul Gandhi) होंगे। राहुल 5 दिन बाद यात्रा में  फिर से जुड़ेंगे।राहुल गांधी क्यों जा रहे विदेश?

कांग्रेस के संचार महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी 26 फरवरी से 1 मार्च तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा से ब्रेक लेंगे, क्योंकि दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर कई (Rahul Gandhi) महत्वपूर्ण बैठकें होंगी। इस बैठक में राहुल गांधी का मौजूद रहना जरूरी है। इसके अलावा, राहुल 27-28 फरवरी को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी जाएंगे और वहां दो लेक्चर देंगे। उन्होंने यह फैसला क्यों किया है, अब इसकी बड़ी वजह सामने आई है।

महाकालेश्वर मंदिर जाएंगे राहुल गांधी

जयराम रमेश ने कहा कि हम 2 मार्च से यात्रा फिर से शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी 5 मार्च को उज्जैन जाएंगे, जहां वह महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल का दर्शन करेंगे।

You May Also Like

यह भी पढें-https://hindikhabar.com/uncategorized/chhattisgarh-farmer-farmer-kunwar-singh-is-earning-profits-worth-lakhs-from-brinjal-and-tomatoes/

मोदी की गारंटी की क्या बात है?

रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अमृतकाल के नाम पर देश को गुमराह कर रहे हैं। उनके पिछले 10 साल अन्याय काल के हैं। प्रधानमंत्री कहते हैं ‘मोदी की गारंटी’… लेकिन जब मोदी की वारंटी खत्म होती है तो मोदी की गारंटी की क्या बात है।

उन्नाव पहुंची न्याय यात्रा

बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 39वां दिन है। यह यात्रा अब उन्नाव पहुंच गई है। यात्रा के कानपुर पहुंचने के बाद 22 और 23 फरवरी को विश्राम किया जाएगा। इसके बाद 24 फरवरी को यात्रा फिर से शुरू की जाएगी। यात्रा मुरादाबाद से शुरू होकर संभल, अलीगढ़, हाथरस और आगरा जिलों से होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी।

Hindi khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए l हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button