Advertisement

PM Modi का कांग्रेस पर तंज, ‘मोदी की कब्र खोदने का सपना देख रहे हैं’

Share
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने बैगलुरू-मैसूर एक्सप्रेस वे की सौगात दी। पीएम मोदी ने कर्नाटक में 16,000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया है। इस दौरान पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जनसैलाब देखने को मिला। ये दौरा कई मायनों में खास माना जा रहा है क्योंकि इस साल कर्नाटक में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। कर्नाटक में पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

Advertisement

कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने में व्यस्त है

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस और उनके साथी मोदी की कब्र खोदने का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस, मोदी की कब्र खोदने में व्यस्त है और मोदी बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे बनाने में व्यस्त है। कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने में व्यस्त है और मोदी गरीब का जीवन आसान बनाने में व्यस्त है। मोदी की कब्र खोदने का सपना देख रही कांग्रेस को पता नहीं है कि देश की करोड़ों माताओं-बहनों का आशीर्वाद मोदी का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।”

कांग्रेस ने गरीब परिवारों को तबाह किया

पीएम मोदी ने कहा “वर्ष 2014 से पहले केंद्र की कांग्रेस सरकार ने गरीब परिवारों को तबाह करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी। जो पैसा गरीब के विकास के लिए था, उसका हजारों-करोड़ रूपए कांग्रेस की सरकार ने लूट लिया था। कांग्रेस को कभी गरीब के दुख-दर्द से कोई फर्क नहीं पड़ा है। किसानों की छोटी छोटी समस्या दूर करके भी भाजपा उनकी समस्या का समाधान कर रही है। मांड्या के भी ढ़ाई लाख से ज्यादा किसानों के खातों में पैसे भेजे गए हैं।

बीते 9 वर्षों में भाजपा सरकार की योजनाओं से करोड़ों गरीबों का जीवन आसान हुआ है। कांग्रेस के शासनकाल में गरीब को सुविधाओं के लिए सरकार के पास चक्कर लगाने पड़ते थे। अब भाजपा की सरकार गरीब के पास जाकर सुविधाएं दे रही है।”

इथेनॉल का उत्पादन बढ़ाएंगे

पीएम मोदी ने इथेनॉल का उत्पादन बढ़ाने की भी बात कही उन्होंने कहा कि “हमने तय किया कि गन्ने से बनने वाले इथेनॉल का उत्पादन बढ़ाएंगे। यानि गन्ने की ज्यादा पैदावार होने पर उससे इथेनॉल बनाया जाएगा, इथेनॉल से किसान की आय सुनिश्चित की जाएगी।”

5,300 करोड़ की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास के मार्ग को नई दिशा देने की बात कही उन्होंने कहा, “हमारे देश में दशकों से सिंचाई के जो प्रोजेक्ट्स लटके थे उसे भी तेजी से पूरे कर रहे हैं। इस साल बजट में केंद्र सरकार ने अपर भद्रा परियोजना के लिए 5,300 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। इससे कर्नाटक के बड़े हिस्से में सिंचाई से जुड़ी परेशानियों का समाधान होने वाला है।”

ये भी पढ़ें: मांड्या में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस ने लूटा पैसा…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें