चांद पर होने वाली है रात, स्लीप मोड में डाला गया प्रज्ञान रोवर, अब सूर्योदय का इंतजार

Share

Chandrayaan-3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान 3 को लेकर अहम जानकारी दी है। बता दें कि चंद्रमा की सतह पर घूम रहा प्रज्ञान रोवर असाइनमेंट पूरा कर स्लीप मोड में चला गया है। प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर को स्लीम मोड में डाल दिया गया है।

इसरो प्रमुख ने शनिवार रात को बताया कि चांद की सतह पर रोवर ने अपना काम पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि कार्य पूरा करने के बाद रोवर स्लीप मोड में चला गया है।

इसरो ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बताया कि इसे अब सुरक्षित रूप से पार्क किया गया है और स्लीप मोड में सेट किया गया है। APXS और LIBS पेलोड बंद हैं। इन पेलोड से डेटा लैंडर के माध्यम से पृथ्वी पर प्रेषित किया जाता है। फिलहाल, बैटरी पूरी तरह चार्ज है।

इस दिन रोवर के जागने की उम्मीद

इसरो के मुताबिक, सौर पैनल 22 सितंबर, 2023 को अपेक्षित अगले सूर्योदय पर प्रकाश प्राप्त करने के लिए उन्मुख है। रिसीवर चालू रखा गया है। असाइनमेंट के दूसरे सेट के लिए सफल जागृति की आशा। अन्यथा, यह हमेशा भारत के चंद्र राजदूत के रूप में वहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें: सिंगापुर के नए राष्ट्रपति बने भारतीय मूल के थर्मन शनमुगरत्नम