राजनीतिराष्ट्रीय

Rahul Gandhi Foreign Trip Cancel: चुनावों के बाद विदेश यात्रा पर जाने वाले राहुल गांधी ने अचानक अपना विदेश दौरा किया रद्द

Rahul Gandhi Foreign Trip Cancel: 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में 2 राज्यों से सत्ता गवाकर तेलंगाना में अपनी जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी सभी राज्यों के चुनावी परिणाम के बाद अपनी विदेशी यात्रा पर निकले वाले थे। लेकिन इन चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद से अपनी 7 दिवसीय यात्रा पर जाने वाले पर जाने वाले राहुल गांधी की इस विदेशी यात्रा पर काफी सवाल उठाए जा रहे है। राहुल गांधी पर तरह तरह की टिप्पणियां की जा रही थी।

अब खबर आई है कि राहुल का विदेश दौरा रद्द हो गया है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने कहा है कि अप्रत्यशित परिस्थितियों के कारण राहुल का विदेश दौरा रद्द किया गया है।

राहुल की विदेश यात्रा में ये देश से शामिल

पहले खबर थी कि राहुल गांधी 8 दिसंबर से दक्षिण पूर्व एशियाई देशों की 7 दिवसीय यात्रा पर जाने वाले थे। राहुल गांधी अपनी विदेशी यात्रा में 11-12 दिसंबर को सिंगापुर, सिंगापुर के बाद 13 दिसंबर को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता वह डिप्लोमैट्स और वियतनाम कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 14 दिसम्बर को वियतनाम की राजधानी हनोई  और मलयेशिया में भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात कर वापस दिल्ली लोटेंगे।

जहां राहुल इन देशों के कुछ विश्वविद्यालयों में भारतीय प्रवासियों और छात्रों के कार्यक्रमों को संबोधित करने वाले थे। लेकिन अब खबर है कि राहुल गाँधी के ये सभी विदेशी दौरे और कार्यक्रम कैंसल हो गए है। इसको लेकर अभी तक कोई खबर नहीं आई है कि आखिर राहुल गांधी के विदेशी दौरे को क्या कैंसल किया है लेकिन लोग इसे कांग्रेस की चुनावी परफॉर्मेंस से जोड़ कर देख रहे हैं।

5 में से 1 राज्य में जीती कांग्रेस 2 राज्यों से सत्ता गवाई

नवंबर महीने में संपन्न हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के 3 दिसंबर में परिणाम आए जिसमें कांग्रेस को 2 बड़े झटके लगे। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बीजेपी के हाथों अपनी सत्ता गवानी पड़ी, वहीं तेलंगाना में बीआरएस सरकार को हरा कर कांग्रेस ने साउथ में कर्नाटक के बाद एक और राज्य में अपनी सरकार बनाई।   

ये भी पढ़ें – https://hindikhabar.com/politics/bsp-mp-danish-ali-on-mahua-moitra-expulsion-news-in-hindi/

FOLLOW US  ON – https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button