मुगलों के इतिहास पर बोले Naseeruddin shah, कहा-‘अकबर के बारे में’

Share

बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह(Naseeruddin shah) अपने बेवाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। इन दिनों वह अपनी जी5 की वेब सीरीज ताज डिवाइडेड बाय ब्लड को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस सीरीज में एक्टर मुगल सम्राट अकबर का किरदान निभाते हुए नजर आएंगे। ऐसे में अब उन्‍होंने अपने इस क‍िरदार को लेकर बात करते हुए भारत में आए मुसलमानों और इतिहास पर ट‍िप्‍पणी की है।

‘इतिहास की किताबों में पढ़ते हैं, जो बिल्कुल बकवास है’

एक्टर ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ‘1950 और 1960 के दशक की शुरुआत में जो इतिहास पढ़ाया गया उसमें अंग्रेजों का प्रभाव बहुत मजबूत था। हमारे पास आयरिश शिक्षक और अंग्रेजी प्रशिक्षक थे। अकबर की जो तस्वीर खींची गई वह हमेशा एक परोपकारी, दयालु, व्यापक विचारों वाले, प्रगतिशील शासक की थी लेकिन एक नया धर्म शुरू करने की उसकी इच्छा होने की बात करके उनकी छवि खराब की गई।’

एक्टर ने आगे कहा ‘इस बारे में इतिहास की किताबों में पढ़ते हैं, जो बिल्कुल बकवास है। अकबर ने एक नया धर्म शुरू किया था। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। किताबों में लिखा है कि अकबर हमेशा दीन-ए-इलाही शब्द का प्रयोग किया करते थे। सच यह है कि अकबर वहदत-ए-इलाही कहा करते थे। शाह ने आगे कहा कि इतिहासकार अबुल फजल जो अकबर को बिलकुल पसंद नहीं करते थे उन्होंने इस बारे में लिखा कि जिसको अंग्रेजी में गलत ट्रांसलेट किया गया। जब अंग्रेजी से फारसी में इसका अनुवाद हुआ तो वहदत-ए-इलाही, दीन-ए-इलाही- बन चुका था।’

ताज में ये कलाकार आएंगे नजर

आपको बता दें कि इस सीरीज का निर्देशन रोनाल्ड स्कैल्पेलो के द्वारा किया गया है। इसमें अदिति राव हैदरी, धर्मेंद्र, ताहा शाह बादुशा, संध्या मृदुल और शुभम कुमार मेहरा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ताज एक ड्रामा सीरीज है। यह सीरीज तीन मार्च को जी 5 पर रिलीज होने जा रही है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित होने के कारण, यह अकबर और मुगल सिंहासन के लिए उसके बेटों के बीच खून की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी।

ये भी पढ़ें: अभिनेता नसीरुद्दीन शाह हुए अस्पताल में एडमिट फेफड़ों में आई..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *