Uttar Pradeshराजनीतिराज्य

UP: नरेश टिकैत ने जयंत को लेकर कह दी ये बात, बोले …नहीं तो फायदे की जगह होगा नुकसान

Naresh Tikait to Jayant:  भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत ने जयंत चौधरी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मुजफ्फरनगर में आरएलडी प्रमुख जयंत को सुझाव देते हुए उन्हें चेतावनी भी दे डाली है। उन्होंने कहा कि या तो जयंत किसानों के मुद्दे पर सरकार से बात कर इस सुलझाएं। या एनडीए से अपने हाथ खींच लें। नहीं तो उन्हें बड़ा नुकसान हो जाएगा।

सरकार पर तानाशाही का आरोप

एक और लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी तो दूसरी ओर पंजाब हरियाणा और दिल्ली में किसानों का आंदोलन एक बार फिर सुर्खियों में है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत ने सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार का तानाशाही रवैया चल रहा है, जो गलत है। सरकार को किसानों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

‘करेंगे पूरा समर्थन’

उन्होंने कहा, संयुक्त मोर्चे का 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान है। इसको उनका पूरा समर्थन रहेगा। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में किसानों की एक तरह की ही मांग है। इसमें 10 साल पुराने ट्रैक्टर गाड़ियां और एमएसपी का मामला है। गन्ने के मूल्य का मामला है। डीजल-पेट्रोल पर बढ़ती महंगाई का मामला।

‘यह मामला सभी किसानों का’

उन्होंने कहा कि इस समय किसान दिल्ली की ओर जा रहे हैं। सब की निगाह भी अब दिल्ली पर है। जो लोग घरों में बैठे हैं वह भी दिल्ली जाएंगे। यह मामला सभी किसानों का है। केवल किसान यूनियन का नहीं है।

‘किसानों के मुद्दे पर सरकार से बात करें जयंत’

चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देना अच्छी बात है। केवल भारत रत्न देने से काम नहीं चलेगा। किसानों की समस्याओं का समाधान भी करना पड़ेगा। उन्होंने जयंत चौधरी के लिए भी कहा कि यह हरियाणा पंजाब और दिल्ली वाला किसानों का जो मामला है अब जयंत चौधरी सरकार से बात करके इसको सुलझाने का काम करें। वरना एनडीए गठबंधन से अपना हाथ खींच ले। अन्यथा फायदे के स्थान पर नुकसान हो जाएगा।

रिपोर्टः अरविंद चौधऱी, संवाददाता, मुजफ्फरनगर, उत्तरप्रदेश

यह भी पढ़ें:  BJP में शामिल होते ही इंडी गठबंधन पर हमलावर हुए विभाकर, बोले- इनका लक्ष्य सिर्फ PM मोदी को हटाना

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Related Articles

Back to top button