Madhya Pradesh

MP News: होली की मस्ती में महिला को लगी टक्कर, 1 की मौत, 7 घायल, 2 की आंतें आई बाहर

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में होली की मस्ती ने खूनी रूप ले लिया। महिला को टक्कर लगने की बात शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जमकर तलवारें, चाकू, लाठियां चलीं। घटना में एक की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं, इनमें से दो की आंतें तक बाहर आ गईं।सबका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मामला कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पौंडी पिपरिया का है। बताया गया कि गांव का ठाकुर परिवार होलिका दहन के बाद डीजे लगाकर गांव की गली में नाच रहे थे तभी बगल से निकल रही महिला को टक्कर लग गई। महिला ने घर जाकर आपबीती अपने बेटों को बताई तो बेटे घर में रखी तलवार और लठ निकालकर मौके पर जा पहुंचे। ठाकुर परिवार के सात लोगों पर जमकर लठ और तलवार चलाई। घटना में ठाकुर परिवार के प्रहलाद सिंह और एक अन्य की तलवार लगने से पेट की आंत बाहर आई तो अवतार, संतोष राजपूत, राजेश सिंह को भी गहरी चोट लगी।

दोनों पक्षों में हुई मारपीट पर पुलिस ने 302, 307, 323 समेत विभिन्न धाराओं के साथ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक घटना में घायल एक शख्स की सुबह इलाज दौरान मौत हो गई, वहीं गांव का माहौल और न बिगड़े इसलिए देर रात तक पुलिस गांव में गश्त लगाती रही। घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपी नीरज, नरेंद्र और गणेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमारी कोशिश है बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी कर लिया जाए।

Related Articles

Back to top button