
MP News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रीवा में 2 महिलाओं को जमीन में जिंदा दफन कर दिया गया। मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार बता दें कि घटना रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र के गगेव चौकी अंतर्गत हिनौता जोरौट गांव की है। जहां दो महिलाएं निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण का विरोध कर रही थीं। तभी जैसे ही सड़क पर मुरम डालने के लिए डंपर आगे बढ़ा, तो महिलाएं उसके पीछे खड़ी हो गईं। उसी दौरान डम्पर चालक ने मुरम से भरी ट्रॉली इन महिलाओं के ऊपर खोल दी और इससे एक महिला गले तक और दूसरी कमर तक जमीन में धंस गई। ग्रामीणों की मदद से मुरम में दबी महिलाओं को बाहर निकाला गया। मुरम से निकलने में थोड़ी भी देरी होती तो महिलाओं की मौत हो सकती थी।
तीन लोगों पर मामला दर्ज
एएसपी विवेक लाल ने बताया कि मामला सामने आया है। सड़क निर्माण का महिलाएं विरोध कर रही थीं। उसी दौरान मुरम में दब गईं। थाने में शिकायत दर्ज की गई है। इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी सामने आई है कि तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें: नूंह में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, ब्रज मंडल यात्रा से पहले हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप