Madhya Pradesh

MP News: भारत की धरती पर उतरे 12 चीते, सीएम शिवराज सिंह पहुंचे कूनो नेशनल पार्क

कूनो नेशनल पार्क पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज, कर रहे हैं चीता एंक्लोजर का निरीक्षण एक बार फिर पूरा देश चीतों को लेकर गौरवान्वित हो रहा है। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो अभ्यारण में साउथ अफ्रीका से नए मेहमान के रूप में 12 चीतों ने भारत की सर जमीन पर उतर गये है। साउथ अफ्रीका से 17 चीतों को लेकर आ रहा ग्लोबमास्टर सी-17 विमान ने ग्वालियर एयरवेज पर लैंड हो गया है।

बताया जा रहा है अब सी-17 विमान से सभी चीतों को चिनूक हेलीकॉप्टर में शिफ्ट किया जा रहा है और उसके बाद यह हेलीकॉप्टर कूनो अभ्यारण के लिए उड़ान भरेगा। इन चीतों को इस विमान से दूसरे विमान में शिफ्ट करने के लिए लगभग आधे घंटे का समय बताया जा रहा है। साउथ अफ्रीका से 7 नर चीते और 5 मादा चीते आए हुए हैं। चिनूक हेलीकॉप्टर लगभग 11:00 बजे ग्वालियर एयरवेज से कूनो अभ्यारण के लिए उड़ान भरेगा।

कूनो अभ्यारण में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव 12 चीतों को बड़े बाड़े में रिलीज करेंगे। साउथ अफ्रीका से आ रहे इन 12 चीतों के लिए कूनो अभ्यारण में 10 नये बड़े बाड़े बनाये गये हैं। साथ 6 बाड़े पहले से रिजर्व हैं।साउथ अफ्रीका से आ रहे इन चीतों को एक महीने कोरेन्टाइन में रखा जायेगा। कूनो अभ्यारण में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा केंद्रीय वन मंत्री केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button