बड़ी ख़बर

मोदी कैबिनेट ने मिलिंग कोपरा की MSP में वृद्धि को दी मंजूरी

Modi Cabinet : मोदी सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज 2025 सीजन के लिए कोपरा के न्यूनतम समर्थन मूल्य को मंजूरी दी है। अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में कोपरा उत्पादन में कर्नाटक का हिस्सा सबसे ज्यादा है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मिलिंग कोपरा का MSP बढ़ाकर 11,582 रुपये प्रति क्विंटल किया है। बॉल कोपरा 2025 के लिए 12,100 रुपये प्रति क्विंटल मंजूर किया गया है।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए कई फैसले लिए गए हैं। यह किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमारे देश में कोपरा उत्पादन में कर्नाटक का हिस्सा सबसे ज्यादा है… कोपरा की खरीद के लिए नैफेड और NCCF दोनों केंद्रीय नोडल एजेंसियां ​​होंगी और इसके अलावा राज्य सरकारों की इसमें बड़ी भूमिका होगी, इसलिए यह खरीद राज्य सरकार के निगमों के सहयोग से की जाएगी।

यह भी पढ़ें : पंजाब सरकार ने 21 दिसंबर को नगरपालिका चुनावों के मद्देनजर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button