राष्ट्रीय

कब और कहां देख पाएंगे Miss World 2024 का लाइव फिनाले? जानने के लिए पढ़िए पूरी ख़बर

Miss World 2024: मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है। 1951 में स्थापित हुई ये ऑर्गनाइजेशन विभिन्न देशों की महिलाओं की सुंदरता, बुद्धि और मानवीय प्रयासों का जश्न मनाता है। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता महिलाओं को अपने समुदायों और उससे परे परिवर्तन का एजेंट बनने के लिए सशक्त बनाने का एक समृद्ध इतिहास है।

Miss World 2024: कब हुई ओपनिंग सेरेमनी?

71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के ओपनिंग सेरेमनी 20 फरवरी के दिन दिल्ली में हुई। प्रतियोगिता का हिस्सा बनने वाले सभी प्रतियोगी इस दौरान एक साथ नजर आए। मिस वर्ल्ड के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर इस सेरेमनी की तमाम फोटोज और वीडियोज भी शेयर किए गए हैं।

कौन कर रहा है होस्ट?

28 साल बाद 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी करने का सौभाग्य भारत को मिला है। इस प्रतियोगिता को लेकर देशवासी बेहद खुश हैं। शो को होस्ट करने का जिम्मा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर /प्रोड्यूसर करण जौहर को उठाना है।

करण का साथ देने के लिए मिस वर्ल्ड 2013 मेगन यंग स्टेज पर मौजूद रहेंगी। सिनी शेट्टी से सभी को बहुत उम्मीदें हैं। पहले भी देश को इस सम्मान से सम्मानित करने का काम रीता फारिया, ऐश्वर्या राय, युक्ता मुखी, डायना हेडन, प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर ने किया है।

कितने प्रतियोगी भाग ले रहे हैं?

दुनिया भर के देशों के 120 प्रतियोगी परिवर्तन राजदूतों की भूमिका निभाते हुए अनेक प्रतियोगिताओं  में भाग लेंगे71वां मिस वर्ल्ड इवेंट मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में , 9 मार्च 2024 को होने वाला है ।भारत को मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी का सुनहरा मौका मिला है। 120 देशों की सुंदरियां इस प्रतियोगिता में शामिल हुई हैं। भारत को रिप्रेजेंट करने का जिम्मा Femina Miss India  2022 की सिनी शेट्टी ने उठाया है। 

20 फरवरी को भारत मंडपम से इसका आगाज किया गया और अब फिनाले का दिन भी नजदीक आ चुका है। जी हां, 9 मार्च को मिस वर्ल्ड 2024 के नाम का ऐलान हो जाएगा। आप भी इस फिनाले को लाइव देखना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं कि मिस वर्ल्ड 2024 को कहां और कब लाइव देख सकते हैं।

कब और कहां देख पाएंगे Miss World 2024 का लाइव फिनाले?

मिस वर्ल्ड 2024 का फिनाले 9 मार्च 2024 को होने वाला है। अगर आप भी फिनाले को लाइव देख चाहते हैं को 9 मार्च को शाम  7.30 बजे Sony Liv पर लाइव देख सकते है। साथ ही यह  कार्यक्रम  www.missworld.com  पर भी स्ट्रीम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- क्रोनिक पेन को नजरअंदाज करना बढ़ा सकता है परेशानी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button