MI vs RCB IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग 11

MI vs RCB IPL 2024
MI vs RCB IPL 2024: आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल का 25वां मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। बेंगलुरु की टीम पहेल बल्लेबाजी करेगी।
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दोनों टीमें अपनी दूसरी जीत की तलाश में हैं। मुंबई ने इस सीजन में अभी तक 4 मैच खेले हैं जिनमें में से तीन मुकाबले गंवाए हैं, जबकि आरसीबी ने पांच में से सिर्फ एक मैच जीता है। ऐसे में ये मुकाबला दिलचस्प होगा। मुंबई की टीम अंक तालिका में 8वें तो बेंगलुरु की टीम 9वें स्थान पर है।
टीम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सौरव चौहान, रीस टॉपले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, हिमांशु शर्मा, सुयश प्रभुदेसाई , महिपाल लोमरोर, विजयकुमार विशक, स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अल्ज़ारी जोसेफ, विल जैक्स, अनुज रावत, मनोज भंडागे, आकाश दीप, राजन कुमार.
प्लेइंग 11: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, रीस टॉपले, विजयकुमार विशाक, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रित बुमरा, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, नमन धीर, नेहल वढेरा, शम्स मुलानी, श्रेयस गोपाल, ल्यूक वुड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, नुवान तुषारा, डेवाल्ड ब्रेविस.
प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, जसप्रित बुमरा, गेराल्ड कोएत्ज़ी, आकाश मधवाल
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: जनता को ‘बड़ी महंगी पड़ी मोदी सरकार’…आटा 40, डॉलर ₹83 पार – राहुल गांधी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप