Delhi में मास्क की वापसी? आप सरकार ने जारी की Covid-19 एडवाइजरी

Share

Covid-19 Delhi: भारत के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी में भी कोविड मामलों में वृद्धि हो रही है। इसी के चलते दिल्ली में एक ताज़ा कोरोनावायरस गाइडलाइन जारी की गई है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने अब देश में कोविड की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने निवासियों से कहा है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड की स्थिति नियंत्रण में है। सरकार ने दिल्ली के निवासियों से अगले कुछ हफ्तों के लिए सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज को एक आपातकालीन कोविड समीक्षा बैठक बुलाने का आदेश दिया। आपको बता दें कि इसमें स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव, सामान्य स्वास्थ्य सेवा के निदेशक, ऑक्सीजन और परीक्षण के लिए नोडल अधिकारी और एलएनजेपी सहित कई अस्पतालों के चिकित्सा निदेशक मौजूद थे।

स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने सभी निवासियों से सार्वजनिक स्थानों पर, खासकर अस्पतालों में बाहर निकलते समय मास्क पहनने का आग्रह किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “जब महाराष्ट्र में मामले बढ़ते हैं, तो दिल्ली में भी 2-3 सप्ताह बाद संक्रमण में वृद्धि देखी जाती है। ये पैटर्न रहा है। हमने आज आपात समीक्षा बैठक की जिसमें सभी विशेषज्ञ मौजूद थे। पॉजिटिविटी रेट 10% से ऊपर है लेकिन टेस्ट की संख्या कम है इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। लक्षण वाले लोगों को मास्क पहनना चाहिए। अस्पतालों में आने वाले लोगों को मास्क पहनना चाहिए।”

इस बीच, ये ध्यान दिया जाना चाहिए कि अभी तक दिल्ली में मास्क पहनने की कोई अनिवार्यता नहीं है, और अगर कोई व्यक्ति बिना मास्क के सार्वजनिक रूप से देखा जाता है तो कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। संभावना है कि अगर मामलों की संख्या बढ़ती रही तो दिल्ली में एक बार फिर से मास्क अनिवार्य कर दिया जाएगा।

अगस्त 2022 के बाद पहली बार दिल्ली में कुल कोविड मामलों की संख्या बढ़कर 300 हो गई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों में चिंता की लहर दौड़ गई।­­­­­