Other Statesबड़ी ख़बरराजनीति

Maharashtra Politics: अशोक चव्हाण के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस महासचिव, ‘पार्टी पर नहीं पड़ेगा कोई असर’

Maharashtra Politics: सोमवार (12 जनवरी) सुबह महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से हमेशा के लिए किनारा कर दिया। पूर्व CM अशोक चव्हाण के इस्तीफे से महाराष्ट्र की सियासत फिर गरमा गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अशोक अब भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।  अशोक के पार्टी छोड़ने पर अब कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। 

Maharashtra Politics: ‘बीजेपी की वॉशिंग मशीन बहुत ताकतवर’

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अशोक चव्हाण के पार्टी छोड़ने पर कहा कि अशोक चव्हाण के लिए वफादारी और विचारधार से ऊपर शायद देश में चलने वाली बीजेपी की वॉशिंग मशीन है।

https://twitter.com/i/status/1757005954791493779

‘पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा’

जयराम रमेश ने कहा कि अशोक चव्हाण के पार्टी छोड़ने से थोड़ा अफसोस तो है, लेकिन इससे कांग्रेस पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जयराम रमेश ने बिना नाम लिए अशोक चव्हाण पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों को गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए कि उनके जाने से पार्टी टूट जाएगी।

‘कांग्रेस ने चव्हाण को बहुत कुछ दिया’

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि, ‘कांग्रेस ने अशोक चव्हाण को बहुत कुछ दिया है, वो भी उनकी योग्यता से बढ़कर। उनके जाने से पार्टी पर असर नहीं पड़ेगा। बल्कि नए लोगों और युवाओं के लिए रास्ता खुलेगा।’

ये भी पढ़ें- Maharashtra News: बीजेपी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राहुल दे रहे हैं OBC समुदाय को गाली

Hindi Khabr App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button