Advertisement

Maharashtra News: बीजेपी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राहुल दे रहे हैं OBC समुदाय को गाली

Maharashtra News BJP chief Chandrashekhar Bawankule
Share
Advertisement

Maharashtra News: महाराष्ट्र में एक बार फिर सियासत गरमा गई है। पूर्व CM अशोक चव्हाण के विधायक और पार्टी की प्राइमरी पोस्ट से इस्तीफे के बाद कांग्रेस में खलबली मच गई है। भाजपा कांग्रेस पर जमकर निशाना साध रही है। इसी क्रम में महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष ने भी कांग्रेस पर हमला बोला है।

Advertisement

Maharashtra News: ‘कांग्रेस में अंदरूनी कलह’

महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले ने कांग्रेस पर निसाना साधा है। उन्होंने अशोक चव्हाण के इस्तीफे के कारण को महाराष्ट्र कांग्रेस में कलह को बताया है। उन्होंने कहा कि अशोक चव्हाण ने इसलिए इस्तीफा दिया क्योंकि कांग्रेस में अंदरूनी लड़ाई चल रही है। कांग्रेस में बहुत से नेता उनके साथ छोड़ के जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेता के साथ साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी कांग्रेस के साथ नहीं रह रहे।  

‘राहुल दे रहे OBC को गाली’ 

चन्द्रशेखर बावनकुले ने इस दौरान राहुल गांधी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ओबीसी समुदाय को गाली दे रहे हैं। उन्होंने राहुल पर आरोप लगाया कि राहुल  OBC के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। इसलिए कोई भी अब कांग्रेस के साथ नहीं रहना चाहता।’

 BJP में सभी का स्वागत

चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा कि पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प में जो कोई भी शामिल होना चाहता है वो आ सकता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भाजपा में जुड़ना चाहता है तो उनका स्वागत है। 

ये भी पढ़ें- Ashok Chavan: महाराष्ट्र कांग्रेस को बड़ा झटका, अशोक चव्हाण ने भी छोड़ा साथ, BJP में हो सकते हैं शामिल!

Hindi Khabr App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें