Maharashtra : ‘नक्सलवाद को पूरे देश से समाप्त…’, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद बोले सीएम एकनाथ शिंदे

Share

Maharashtra : आज नक्सलवाद को लेकर अमित शाह ने सात राज्यों के सीएम के साथ मीटिंग की। इसमें एमपी के सीएम मोहन यादव, सीएम छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे शामिल हुए। बैठक के बाद महाराष्ट्र के सीएम एक नाथ शिंदे ने कहा कि कोई भी नई भर्ती नक्सल संगठनों में नहीं हो रही। जल्द महाराष्ट्र से नक्सलवाद खत्म हो जाएगा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एक नाथ शिंदे ने कहा कि 2026 तक नक्सलवाद को पूरे देश से समाप्त करना है। महाराष्ट्र इसमें आगे रहेगा। हमारे लिए बहुत बड़ी सफलता की बात है कि कोई भी नई भर्ती नक्सल संगठनों में नहीं हो रही। जल्द महाराष्ट्र से नक्सलवाद खत्म हो जाएगा। महाराष्ट्र में पहले 550 नक्सल टीमें थी, अब सिर्फ 55-56 टीमें रह गई हैं।

’30 साल के बाद पहली बार वामपंथी…’

अमित शाह ने कहा कि अगर अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है तो नक्सलवाद को खत्म करना होगा. LWE के सामने लड़ने के लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कानून को लागू करना जरूर है। 30 साल के बाद पहली बार वामपंथी उग्रवाद से मरने वाले लोगों की संख्या 100 से कम रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि सात राज्यों के सीएम के साथ मीटिंग की, जो उग्रवाद से प्रभावित राज्य हैं। इसमें एमपी के सीएम मोहन यादव, सीएम छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे शामिल होंगे। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्रालयों के मंत्री में शामिल होंगे।

यूपी के किसानों में बढ़ा केले की खेती का क्रेज, पूर्वांचल, अवध के कई जिलों में परंपरागत फसलों का विकल्प बना

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप